केंद्रीय कृषि मंत्री ने ग्राम जैत में की मां नर्मदा की पूजा अर्चना

ग्रह ग्राम जेत में मां नर्मदा का किया पूजन

Pradeep Sahu, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम जैत में खेड़ापति मंदिर तथा मां नर्मदा की पूजा अर्चना की एवं देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की उन्होंने जैत में बनने वाले हाई स्कूल भवन का शिलान्यास किया। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने ग्राम जैत में नर्मदा घाट का निरीक्षण किया और घाट निर्माण कार्य के संबंध में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह से जानकारी ली।

25 करोड से अधिक के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्य का शिलान्यास एवं लोकार्पण

कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री चौहान ने 25 करोड रुपए से अधिक की लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में कुल 15 करोड 17 लाख 27 हजार की परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। उन्होंने बुधनी के जैत में 5 करोड 8 लाख 94 हजार की लागत से निर्मित होने वाले शासकीय हाईस्कूल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही उन्होंने बुधनी के बकतरा में 7 करोड 23 लाख 33 हजार लागत के शासकीय हाईस्कूल का निर्माण कार्य (भवन) का, बुधनी के नॉनभेट में 65 लाख लागत के उपस्वास्थ्य केंद्र, बुधनी के ग्राम पंचायत डोबी में 1 करोड 10 लाख लागत के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य एवं ग्राम बकतरा के 1 करोड 10 लाख लागत के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इसी प्रकार कुल 9 करोड 22 लाख 62 हजार की लागत निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने बुधनी में 1 करोड 15 लाख 5 हजार लागत के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम-शाहगंज में 2 करोड 70 लाख की लागत के घाट तथा संरक्षण निर्माण कार्य का, 4 करोड 66 लाख 12 हजार की लागत वाले बुधनी के नारायणपुरा से होलीपुरा टप्पर 3.50 किमी मार्ग का, बुधनी के ग्राम चीकली में 33 लाख की लागत वाले सी०सी० रोड का एवं बुधनी के ग्राम जवाहरखेड़ा में 38 लाख की लागत से निर्मित आंतरिक सड़क का लोकार्पण किया।

कृषि मंत्री ने संभावित लखपति बहनों से की चर्चा

माननीय केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के बुधनी विकासखंड की संभावित लखपति बहनों से चर्चा की और उनकी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा बहनों से वर्तमान आय और आगे की योजनाओं पर चर्चा की गई। लखपति दीदी इनीशिएटिव कार्यक्रम अंतर्गत संभावित लखपति दीदी का लोकोस मोबाइल एप पर प्रशिक्षित लखपति दीदी सीआरपी प्रियंका नामदेव के माध्यम से सर्वे का शुभारंभ किया। जिसमे ग्राम निमटोन के संगम आजीविका समूह की तुलसी दीदी की जानकारी एप्प पर डाली गई ।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान का भव्य एवं आत्मीय स्वागत

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का ग्रह ग्राम जैत पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कृषि मंत्री श्री चौहान ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात शाहगंज में रोड़ शो के दौरान लोग केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान का स्वागत करने के लिए आतुर दिखे और रोड़ शो के दौरान पुष्प वर्षा की गई।

Leave a Reply