दाना बाबा देवस्थान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का किया सम्मान

प्रदीप साहू, Khategaon Ki News: दाना बाबा देवस्थान पर खातेगांव मंडल द्वारा टिफ़िन पार्टी एवं सम्मान समारोह का आयोजन विधायक आशीष शर्मा के मुख्य अतिथि में किया गया। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर संदलपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दाना बाबा पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक शर्मा ने सर्वप्रथम देवस्थान दाना बाबा का पूजन किया, टिफिन पार्टी और निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकारणी स्वागत समारोह भाजपा मंडल के द्वारा दाना बाबा देव स्थल पर आयोजित किया गया।
जहां विधायक आशीष शर्मा के द्वारा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया। आज हमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं पर और दायित्व बदलते रहते हैं लेकिन कार्यकर्ता पार्टी के लिए कार्यकर्ता है करता रहता है करता रहेगा कार्यकर्ता की मेहनत से लगातार पार्टी सर्वोच्च शिखर पर पहुंच रही है , पूर्व मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल और उनकी टीम के द्वारा देवास जिले में बड़ा ही श्रेष्ठ कार्य किया खातेगांव विधानसभा के अंतर्गत पूरे जिले में नंबर वन मंडल खातेगांव रहा।
टिफ़िन पार्टी में एक साथ बैठकर कार्यकर्ताओं ने किया भोजन
टिफिन पार्टी का अर्थ सिर्फ टिफिन खाना ही नहीं है। इस बैठक के माध्यम से इस तरह की अनौपचारिक बैठकें करते रहना है। टिफिन बैठक में हमको अपने टिफिन का खाना दूसरे को खिलाना है इससे हम सभी में अधिक एकता का संचार हो और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी की ताकत कैसे बढ़ानी है, उस पर भी कार्य करना है। उक्त विचार भाजपा मंडल खातेगांव की टिफ़िन पार्टी में दाना बाबा देव स्थल पर विधायक आशीष शर्मा ने सोमवार को कहीं।
उन्होंने कहा की सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ेगा। ईमानदारी से काम और संतुष्टि ही हमारे लिए सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बेहतर काम करने की नसीहत दी। विधायक शर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ टिफिन से खाना खाया और बातचीत की। इस दौरान पदाधिकारियों की बातों को भी उन्होंने गौर से सुना।
इस दौरान भाजपा मंडल खातेगांव के नवगठित अध्यक्ष ललित गुर्जर के द्वारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल के साथ मंडल के पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी का सम्मान भगवान श्री राम जी का चित्र प्रतीक चिन्ह स्वरूप भेटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विनोद कुंमरे,अशोक यादव ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर आर एन यादव, हां पूर्व मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्य 5 साल तक हमने संगठन के माध्यम से विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में लगातार किया और पूरे जिले में खातेगांव मंडल सर्वश्रेष्ठ मंडल के रूप में कार्य करता रहा जब भी मेरे लायक जो भी कार्य होगा में भाई ललित गुर्जर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर करूंगा। ललित गुर्जर ने स्वागत भाषण देते हुए अपनी बात रखी और कहा कि संगठन के द्वारा जुदाई तो मुझे सोपा गया सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी गिरी थी नीति से जन-जन को अवगत कराएंगे और पार्टी के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।