Khategaon Ki News: संगीता आशा पूरे और उनकी टीम के कन्नौद आगमन पर स्वागत किया।

प्रदीप साहू, Khategaon Ki News: मृगनयनी ग्रूप की संचालक संगीता आशा पूरे तथा उनकी टीम जो इदौर मे तलवार बाजी मे विजय होकर कन्नौद आगमन पर एक विशाल जुलुस के साथ उनका स्वागत सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया गया तथा अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन शाखा कन्नौद ने अभिनंदन पत्र भेटकर अभिनंदन किया।

इस अवसर अध्यक्ष प्रफुल्लता जोशी पूर्व अध्यक्ष उज्जवला भूतडा नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री जाठ कोषाध्यक्ष लता तिवारी प्रमिला गोरानी सीमा दाधीच शोभा जोशी सिंपी राठोर रंजना उपाध्याय अनिता गोयल तथा कई सदस्य बहने उपस्थित थी।

अभिनंदन पत्र मे उल्लेख किया कि आपके व्दारा भारतीय वर संस्कृति धार्मिक संस्कृति तथा सनातन धर्म के मजबूत आधार को ओर अधिक मजबूत बनाने की दिशा मे कार्य किए जा जारहे है। वह सराहनीय है आपके द्वारा महिलाओ का समाज मे जो महत्वपूर्ण स्थान से उसे बताते हुए उन्हे सक्षम तथा आत्म निर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है दुर्गा वाहिनि संगठन कोकुशल नेतृत्व के साथ प्रगति के पथ अग्रसर किया गया आपका समाजसेवा कृम सदैव जारी रहे . तथा आपका भविष्य उज्जवल हो। यह जानकारी अध्यक्ष प्रफुल्लता जोशी ने दी।

Leave a Reply