प्रदीप साहू, Khategaon News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला में 21 जुलाई खातेगांव नगर के शक्ति केंद्र क्रमांक 3 के पोलिंग एजेंटौ का सम्मान समारोह स्थानीय नरसिंह मंदिर प्रांगण पर विधायक आशीष शर्मा के मुख्य आतिथ्य में तेजाजी बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा भाजपा विधानसभा संयोजक डॉक्टर आर एन यादव नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी के विशेष आथित्य में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर खातेगांव नगर के शक्ति केंद्र क्रमांक 3 के 6 मतदान केदो के पोलिंग एजेंट का सम्मान अतिथियों एवं उपस्थित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा स्मृति चिन्ह भाजपा का दुपट्टा एवं श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मान समारोह में विधायक आशीष शर्मा ने कार्यकर्ता एवं पोलिंग एजेंट की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भाजपा का जो विराट स्वरूप है वह असंख्यात कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण है आज भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है।
देश के सुशासन विकास एकता अखंडता के लिए भाजपा कृत संकल्पित है संख्यात्मक सेवा भाभी कार्यकर्ताओं की शक्ति भाजपा की ताकत है करोड़ों कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं पोलिंग एजेंट के परिश्रम से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है पोलिंग एजेंट चाहे पूरे समय सक्रिय रहे ना रहे पर मतदान वाले दिन उनकी सक्रियता उनका परिश्रम ही भाजपा की उन्नति तरक्की ब जीत का आधार है ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान कर आज हम सब गौरव का अनुभव करते हैं इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश मित्तल वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश चौबे देवेंद्र साधु कुशल यादव कैलाश साधु नंदू वर्मा पार्षद शैलेश यादव ललित बिश्नोई रामनारायण साहू सूरज यादव मनोज बज मनोज यादव शालू वर्मा राजू यादव विशाल वर्मा रामसेवक जी यादव अर्जुन जी यादव पुष्पेन्द्र जी रावडिया रामचरित तमोली विशाल शेखावत योगेश खंडेलवाल राजेश जी चौधरी राहुल सांखला आदी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अशोक यादव मंडल महामंत्री ने किया आभार भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश मित्तल ने माना